सीएम योगी ने 11690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपये जारी किए।

0
158

अंबेडकर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11690 आश्रित परिवारों के लिए 561.86 करोड़ रुपये जारी किए। अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहे, जबकि यूपी की सभी 350 तहसीलों में मंत्री-जनप्रतिनिधियों ने किसानों के आश्रितों को सहायता उपलब्ध कराई।

किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक या किसान के परिवार से भी कोई आपदा का शिकार हुआ तो साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने इस वर्ष में अब तक आपदा के शिकार हुए अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार किसानों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार है। मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत इस वर्ष में अभी तक 11690 परिवारों को धनराशि दी गई है। अभी पूरा वर्ष बाकी है, लेकिन पैसे की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से पहले केवल किसान आता था, बटाईदार और किसान के परिवार के सदस्य नहीं आते थे, लेकिन हमारी सरकार ने कहा कि किसान, बटाईदार, कृषि श्रमिक व किसान के परिवार का कोई व्यक्ति अग्निकांड, आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली, बाढ़ समेत किसी भी आपदा का शिकार होता है तो सरकार मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये की सहायता राशि देकर उस परिवार को आच्छादित करेगी।

अंबेडकर नगर के 431 लोगों को दी गई लगभग 21 करोड़ की सहायता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत सोमवार को अंबेडकर नगर के 431 लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये, 10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपये (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई।

2020-21 में 500 करोड़, 2025-26 में 1050 करोड़ रुपये हुए जारी
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2020-21 में 500 करोड़ रुपये से 11275 आश्रितों को यह राशि दी गई। 2021-22 में 600 करोड़ से 13645, 2022-23  में 650 करोड़ से 15231 परिवारों को सहायता दी गई। 2023-24  में 950 करोड़ से 23821, 2024-25 में 1000 करोड़ उपलब्ध कराए गए, जिससे 25575 लाभार्थियों को सहायता प्राप्त हुई। 2025-26  में यह राशि बढ़कर 1050 करोड़ हुई, जिससे 11690 आश्रितों को लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का दिया प्रतीकात्मक चेक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकर नगर में 15 आश्रितों को पांच लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भेजी गई। मुख्यमंत्री के हाथों आश्रित गीता देवी, अकिला खातून, सितारा देवी, शांति देवी, रेखा शुक्ला, शालू, ज्योति, वंदना भारती, रुक्मिणी, सिंधू वर्मा, संगीता, शशिकला, कुसुम, अनीता, सबीना को पांच-पांच लाख रुपये चेक दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें