यह नया भारत है निडर, न्यायप्रिय और निर्णायक: संजय झा

0
252

नई दिल्ली। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि यह नया भारत है- निडर, न्यायप्रिय और निर्णायक- जो शांति चाहता है, लेकिन सजा देना भी बखूबी जानता है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,’भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को जिस शौर्य, सटीकता और संयम के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया और आतंक के आकाओं को उनके घर में ही सजा दी, उसकी जितनी भी सराहना की जाये, कम होगी।‘बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने जिस गैर जिम्मेदाराना तरीके से सीमा पर अंधाधुंध गोलीबारी कर भारत के निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बनाया, वह मानवता के खिलाफ अपराध है। भारतीय सेना ने विवेकपूर्ण  जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के प्रमुख एयरबेस को तबाह कर पाक सेना की नापाक हरकतों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

#OperationSindoor सिर्फ थमा है, खत्म नहीं हुआ है। हमें भारतीय सेना के पराक्रम और प्रोफेशनलिज्म पर गर्व है और विश्वास है कि आगे भी जब जरूरत होगी, हमारी जांबाज सेना दुश्मन की हर नापाक हरकत का फिर से मुंहतोड़ जवाब देगी। इस बीच सभी देशवासियों से सादर अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर दुश्मनों द्वारा किये जा रहे तथ्यहीन दुष्प्रचार के प्रति सावधान रहें।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें