होमअपना देशशारदा सिन्हा, जस्टिस खेहर को पद्म विभूषण, बिबेक देबरॉय, साध्वी ऋतंभरा, पीआर...

शारदा सिन्हा, जस्टिस खेहर को पद्म विभूषण, बिबेक देबरॉय, साध्वी ऋतंभरा, पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण, देखें पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने का ऐलान किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इस बार कुल 139 लोगों का चयन देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों के लिए किया गया है। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। तेरह हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी से 10 लोग भी शामिल हैं। साथ ही, 13 को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।’ सुजुकी के प्रमुख रहे ओसामु सुजुकी और एम.टी. वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान किया गया है। दिनामलार के प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बायर को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी (मरणोपरांत) और फिल्म निर्माता शेखर कपूर को पद्म भूषण प्रदान किया गया है। तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण और पूर्व हॉकी गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।साहित्यकार रामदरश मिश्र, पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे किशोर कुणाल, थिएटर गुरु बैरी गॉडफ्रे जॉन को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में जैसे (कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि) में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष मार्च और अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं।

पद्म विभूषण

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
  • एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)

पद्म भूषण

  • ए. सूर्य प्रकाश
  • अनंत नाग
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
  • जतिन गोस्वामी
  • जोस चाको पेरियाप्पुरम
  • कैलाश नाथ दीक्षित
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
  • नंदमुरी बालकृष्ण
  • पी.आर. श्रीजेश
  • पंकज पटेल
  • पंकज उधास (मरणोपरांत)
  • रामबहादुर राय
  • साध्वी ऋतंभरा
  • एस. अजित कुमार
  • शेखर कपूर
  • शोभना चंद्रकुमार
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
  • विनोद धाम

पद्म श्री

  • अद्वैत चरण गडनायक
  • अच्युत रामचन्द्र पालव
  • अजय वी. भट्ट
  • अनिल कुमार बोरो
  • अरिजीत सिंह
  • अरुंधति भट्टाचार्य
  • अरुणोदय साहा
  • अरविन्द शर्मा
  • अशोक कुमार महापात्रा
  • अशोक लक्ष्मण सराफ
  • आशुतोष शर्मा
  • अश्विनी भिड़े देशपांडे
  • बैजनाथ महाराज
  • बैरी गॉडफ्रे जॉन
  • बेगम बतूल
  • भरत गुप्त
  • भेरू सिंह चौहान
  • भीम सिंह भावेश
  • भीमावा डोड्डाबलप्पा शिइलेक्यथारा
  • बुधेन्द्र कुमार जैन
  • सी. एस. वैद्यनाथन
  • चैतराम देवचंद पंवार
  • चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)
  • चंद्रकांत सोमपुरा
  • चेतन ई चिटनीस
  • डेविड आर सिम्लिह
  • दुर्गा चरण रणबीर
  • फारूक अहमद मीर
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़
  • गीता उपाध्याय
  • गोकुल चंद्र दास
  • गुरुवायूर दोराई
  • हरचंदन सिंह भट्टी
  • हरिमन शर्मा
  • हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले
  • हरविंदर सिंह
  • हसन रघु
  • हेमन्त कुमार
  • हृदय नारायण दीक्षित
  • ह्यूग और कोलीन गैंटज़र (मरणोपरांत)
  • इनिवलाप्पिल मणि विजयन
  • जगदीश जोशीला
  • जसपिंदर नरूला
  • जोनास मसेटी
  • जोयनाचरण बाथरी
  • जुमदे योमगाम गामलिन
  • के. दामोदरन
  • के.एल. कृष्णा
  • के. ओमानकुट्टी अम्मा
  • किशोर कुणाल (मरणोपरांत)
  • एल. हैंगथिंग
  • लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर
  • ललित कुमार मंगोत्रा
  • लामा लोबजांग (मरणोपरांत)
  • लीबिया लोबो सरदेसाई
  • एम.डी. श्रीनिवास
  • मदुगुला नागफनी सरमा
  • महाबीर नायक
  • ममता शंकर
  • मंदा कृष्णा मडिगा
  • मारुति भुजंगराव चितामपल्ली
  • मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)
  • नागेन्द्र नाथ राय
  • नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)
  • नरेन गुरुंग
  • नीरजा भाटला
  • निर्मला देवी
  • नितिन नोहरिया
  • ओंकार सिंह पाहवा
  • पी. दत्चानमूर्ति
  • पंडीराम मंडावी
  • परमार लवजीभाई नागजीभाई
  • पवन गोयनका
  • प्रशांत प्रकाश
  • प्रतिभा सत्पथी
  • पुरीसाई कन्नप्पा सम्बंदन
  • आर अश्विन
  • आर जी चंद्रमोगन
  • राधा बहिन भट्ट
  • राधाकृष्णन देवसेनापति
  • रामदरश मिश्र
  • रणेंद्र भानु मजूमदार
  • रतन कुमार परिमू
  • रेबा कांता महंत
  • रेंथली लालरावना
  • रिकी ज्ञान केज
  • सज्जन भजनका
  • सैली होल्कर
  • संत राम देसवाल
  • सत्यपाल सिंह
  • सीनी विश्वनाथन
  • सेथुरमन पंचनाथन
  • शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा
  • शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा)
  • श्याम बिहारी अग्रवाल
  • सोनिया नित्यानंद
  • स्टीफन नैप
  • सुभाष खेतुलाल शर्मा
  • सुरेश हरिलाल सोनी
  • सुरिंदर कुमार वासल
  • स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज)
  • सैयद ऐनू हसन
  • तेजेन्द्र नारायण मजूमदार
  • थियाम सूर्यमुखी देवी
  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला
  • वादीराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी
  • वासुदेव कामथ
  • वेलु अस्सां
  • वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर
  • विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज
  • विजयालक्ष्मी देशमाने
  • विलास डांगरे
  • विनायक लोहानी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular