होमराज्यजम्मू एवं कश्मीरगुलमर्ग और सोनमर्ग में गिरी बर्फ, लेकिन राज्य में बढ़ा तापमान

गुलमर्ग और सोनमर्ग में गिरी बर्फ, लेकिन राज्य में बढ़ा तापमान

जम्मू-कश्मीर के पर्यटक रिसॉर्ट गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में रात के दौरान ताजा बर्फबारी देखने को मिली।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पर्यटक रिसॉर्ट गुलमर्ग और सोनमर्ग समेत ऊंचाई वाले कुछ अन्य इलाकों में रात के दौरान ताजा बर्फबारी देखने को मिली। हालांकि, पूरी घाटी के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली।

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला में भी बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है, जबकि एक दिन बाद छिटपुट स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण पूरी घाटी में रात के तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सोमवार रात को एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछली रात शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे से चार डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से अधिक है। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, लेकिन यह पंपोर शहर के कोनिबल में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में 1 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular