Home सिनेमा/ओटीटी ‘सिंगल पापा’ में कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी नेहा धूपिया

‘सिंगल पापा’ में कुणाल खेमू के साथ नजर आएंगी नेहा धूपिया

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ,निर्देशक शशांक खेतान की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा' में नजर आएंगी।

0
657

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ,निर्देशक शशांक खेतान की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में कुणाल खेमू भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

शशांक खेतान, इन दिनों जान्हवी कपूर और वरुण धवन के साथ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग कर रहे हैं। अब वह जल्द ही ओटीटी पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका शो ‘सिंगल पापा’ पहले ही खबरों में था, जब इसमें कुणाल खेमू के शामिल होने की बात सामने आई थी। अब चर्चा है कि इस सीरीज में नेहा धूपिया को भी एक अहम भूमिका के लिए लिया गया है। सीरीज की शूटिंग इस वक्त चल रही है। नेहा धूपिया इस सीरीज में एक अहम लीड रोल निभा रही हैं। इसकी शूटिंग अब अपने आखिरी चरण में है। यह शशांक का पहला ओटीटी प्रोजेक्ट है। यह एक पारिवारिक, हल्के-फुल्के अंदाज की एंटरटेनर सीरीज होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here