Home अपना देश ‘लव जिहाद’ का शिकार दो युवतियों ने किया विवाह

‘लव जिहाद’ का शिकार दो युवतियों ने किया विवाह

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में खुद को ‘लव जिहाद' की शिकार बताने वाली दो युवतियों ने कचहरी परिसर में स्थित शिव मंदिर में ‘विवाह' कर लिया।

0
862

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में खुद को ‘लव जिहाद’ की शिकार बताने वाली दो युवतियों ने मंगलवार को कचहरी परिसर में स्थित शिव मंदिर में ‘विवाह’ कर लिया।

आशा और ज्योति नाम की युवतियों ने मंदिर में वकील दिवाकर वर्मा और कई अन्य लोगों की उपस्थिति में एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर ली। अधिवक्ता दिवाकर वर्मा ने बताया कि बदायूं कचहरी परिसर में स्थित उनके चेंबर में आशा और ज्योति नाम की दो युवतियां पहुंची और एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने दोनों युवतियों से कहा कि कानूनी रूप से एक ही लिंग के होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो सकती, जिसके बाद दोनों लड़कियों ने कलेक्ट्रेट स्थित शिव मंदिर में एक दूसरे को जयमाला पहनाकर ‘शादी’ कर ली। आशा ने खुद को ‘लव जिहाद’ की शिकार बताते हुए दावा किया कि दो मुस्लिम लड़कों ने नाम बदल कर उसके साथ प्यार का नाटक किया और बाद में धोखा दे दिया। युवती ने आरोप लगाया कि कानून ने भी दोषियों को कोई सजा नहीं दी। ज्योति ने भी ऐसे ही आरोप लगाए और कहा कि भले ही कानूनी रूप से उनकी शादी वैध ना हो लेकिन अब वह और आशा जीवन भर साथ रहेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here