Home सिनेमा/ओटीटी क्या ओटीटी पर एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं सौरव गांगुली?

क्या ओटीटी पर एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं सौरव गांगुली?

नेटफ्लिक्स की ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर' के एक प्रमोशनल विज्ञापन शूट में क्रिकेट सौरव गांगुली की उपस्थिति से क्राइम थ्रिलर सीरीज में उनकी संभावित भूमिका के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं।

0
830

कोलकाता: क्या भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ओटीटी की राह पकड़कर एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। नेटफ्लिक्स की ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ के एक प्रमोशनल विज्ञापन शूट में क्रिकेट सौरव गांगुली की उपस्थिति से क्राइम थ्रिलर सीरीज में उनकी संभावित भूमिका के बारे में अटकलें तेज हो गई हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या गांगुली इस सीरीज में अतिथि भूमिका में होंगे, सीरीज के शो-रनर नीरज पांडे ने मुसकुराते हुए कहा, ‘जहां तक ​​सौरव का सवाल है…खैर, देखते रहिए।’ पांडे ने हालांकि इस बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन निर्माण टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिलहाल गांगुली के सीरीज में अभिनय की शुरुआत करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यहां तक ​​कि मेहमान भूमिका के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। सूत्र ने बताया, ‘वह बारुईपुर में शूट किए गए एक प्रमोशनल वीडियो में नजर आए।’ शूटिंग के दौरान पुलिस वर्दी में गांगुली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद अटकलें तेज हो गईं।

आगामी थ्रिलर 2000 के दशक के आरंभिक कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी शहर के अपराध सिंडिकेट से लड़ता है और उसके काले पहलुओं को उजागर करता है। ओटीटी पर सीरीज के प्रीमियर से पहले प्रमोशन वीडियो जारी किए जाएंगे। ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ पांडे की खाकी शृंखला की दूसरी किस्त है जो 20 मार्च को प्रसारित करने के लिए तैयार है। इससे पहले ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का प्रसारण 2022 में नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here