Home सिनेमा/ओटीटी इम्तियाज अली ला रहे हैं नई वेब सीरीज, अदिति राव हैदरी और...

इम्तियाज अली ला रहे हैं नई वेब सीरीज, अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल होंगे मुख्य कलाकार

फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ‘नेटफ्लिक्स' पर रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज ‘ओ साथी रे' लेकर आ रहे हैं। इसमें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, अभिनेता अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे।

0
1272

नई दिल्ली : फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ‘नेटफ्लिक्स’ पर रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ लेकर आ रहे हैं। इसमें अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, अभिनेता अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे। इम्तियाज अली के भाई आरिफ अली इस सीरीज का निर्देशन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वेब सीरीज ‘शी’ का भी निर्देशन किया था।‘

नेटफ्लिक्स’ पर फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज कर दर्शकों का प्यार बटोर चुके इम्तियाज अली ने एक बयान में कहा, ‘ओ साथी रे’ नए जमाने की कहानी है, लेकिन इसमें इश्क का अंदाज वही पुराने जैसा है..। अली ने इस वेब सीरीज की कहानी लिखी है और वह इसमें कार्यकारी निर्माता के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आरिफ द्वारा इस वेब सीरीज का निर्देशन करने तथा इसमें अविनाश, अदिति और अर्जुन जैसे बेहतरीन कलाकारों के होने से मैं राहत और उत्साहित महसूस कर रहा हूं.।’ वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ में अली और हैदरी फिर से साथ काम करेंगे। इससे पहले वे फिल्म ‘रॉकस्टार’ में भी साथ काम कर चुके हैं। अली द्वारा निर्मित फिल्म ‘लैला मजनूं’ में भी तिवारी ने काम किया था। वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ का निर्माण ‘विंडो सीट फिल्म्स’ और ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जा रहा है। सीरीज के प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग खत्म हो गया है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here