होमअपनी दुनियास्वीडन में कुरान जलाने के कई मामलों में शामिल इराकी व्यक्ति की...

स्वीडन में कुरान जलाने के कई मामलों में शामिल इराकी व्यक्ति की हत्या

स्वीडन में कुरान जलाने के कई मामलों में शामिल रहे इराकी मूल के व्यक्ति की गोलीबारी में मौत हो गई।

स्टॉकहोमः स्वीडन में कुरान जलाने के कई मामलों में शामिल रहे इराकी मूल के व्यक्ति की गोलीबारी में मौत हो गई।

स्वीडिश मीडिया के मुताबिक उक्त व्यक्ति की स्टॉकहोम के नजदीकी शहर में हुई गोलीबारी में मौत हुई। सलवान मोमिका (38) ने वर्ष 2023 में स्वीडन में इस्लाम की पवित्र किताब को जलाने और अपवित्र करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। कुरान को जलाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद कई मुस्लिम देशों में आक्रोश और आलोचना दिखी। कई जगहों पर दंगे और अशांति की घटनाएं सामने आईं। स्टॉकहोम जिला अदालत ने कहा कि मोमिक नामक एक आरोपी के मुकदमे में वीरवार को आने वाला फैसला स्थगित कर दिया गया है क्योंकि एक आरोपी की मृत्यु हो गई है। न्यायाधीश गोरान लुंडाहल ने पुष्टि की कि मृतक मोमिक ही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मोमिक की मौत कब और कैसे हुई।

पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टॉकहोम के पास सोडरटालजे में बुधवार रात गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। मोमिक 2018 में इराक से स्वीडन आया था। उसे 2021 में तीन साल का निवास परमिट दिया गया था। मोमिक ने दलील दी थी कि उसका विरोध मुस्लिमों के प्रति नहीं है बल्कि इस्लाम से है। उसने तर्क दिया कि वह स्वीडन की जनता को कुरान के संदेशों से बचाना चाहते हैं। स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए उनके प्रदर्शनों की अनुमति दी, जबकि उनके खिलाफ आरोप दायर किए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular